उलूक टाइम्स: चिंता

शुक्रवार, 16 मार्च 2012

चिंता


एक मित्र 
को 
चिंता है

अच्छी 
रचना 
कोई
क्यों नहीं 
सुनता है

किस्म 
किस्म 
के लोग 

जब 
एक साथ 
हो जाते है

एक ही 
बाजार में 
कुछ खरीदने 
जाते हैं

अपनी अपनी 
पसंद का
माल ही 
तो उठाते हैं

मित्र 
आप भी 
तो अपनी
पसंद की 
साड़ी खरीद 
कर ही ले जाती हैं

पतिदेव की 
कलर चौईस
पर कभी कभी 
मुँह बनाती हैं

यहाँ तो लोग 
सूई से हाथी
बना कर 
लगा रहे हैं

हम 
कौन सा 
खरीदते 
जा रहे हैं

मेरे बहुत से 
मित्रों के मित्र
बड़े बड़े नेता हैं

पर 
हमको 
पार्टी वाला 
कहाँ कुछ 
कभी देता है

काँग्रेस 
भाजपा 
सपा बसपा
हर तरह की 
पार्टियां लगीं थी

पर हमें तो 
बस अपने देश
की पतली होती 
हालत की
ही पड़ी थी

हम कब से 
भुनभुना रहे थे

हमारे हजार 
फेसबुक मित्रों में
से बीस पच्चीस 
ही तो हमारे साथ
ताली बजा रहे थे

सबसे 
बड़ी बात 
आपकी 
समझ में
भी अब तक 
आ जानी चाहिये

कोई 
क्या सोचता है 
कहता है
इस रास्ते पर गाड़ी 
नहीं दौड़ानी चाहिये

लगे रहिये 
आप भी 
हमारी तरह

मसाले 
छौंक के सांथ 
दाल पकानी चाहिये

कोई 
खाये तो खाये 

नहीं खाता है

तो 
उसके लिये 
बिरयानी नहीं 
पकानी चाहिये।

1 टिप्पणी:

  1. एक ही थैली के चट्टे बट्टे है .... देश की किसे चिंता....आम जनता जो है चिंता करने के लिए...
    बढ़िया सार्थक रचना

    जवाब देंहटाएं