उलूक टाइम्स: अवार्ड
अवार्ड लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अवार्ड लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 10 अक्तूबर 2013

राम तुलसी को कोस रहा होता अगर वो सब तब नहीं आज हो रहा होता



हुआ तो 
बहुत कुछ है 

एक
मोटी 
किताब में 
सब कुछ लिखा गया है

कुछ
समझ में 
आ जाता है
जो
नहीं आता है
सब समझ चुके विद्वानो से
पूछ 
लिया जाता है

मान
लिया 
जाता है
पढ़ा लिखा आदमी कभी भी
किसी को
बेवकूफ 
नहीं बनाता है

वही सब 
अगर आज हो रहा होता
तो राम 
तुलसी को बहुत कोस रहा होता

क्या कर रहा है 
पता नहीं इतने दिनो से

अभी तक 
तो
पूरी 
रामचरित मानस छपने  को दे चुका होता

प्रोजेक्ट 
इस पर भी भेजने के लिये बोला था
आवेदन तो कम से कम कर ही दिया होता

आपदा के फंड से
दीर्घकालीन अध्ययन के नाम पर
कुछ 
किसी से कहलवा कर
अब तक 
दे दिलवा भी दिया होता

हनुमान जी आये थे
खोद कर ले गये थे संजीवनी का पहाड़
केदारनाथ में जो हुआ 
उसी के कारण हुआ
इतना ही तो लिखना होता

लिख ही दिया होता
पर ये सब आज के दिन कैसे हो रहा होता

थोड़ा सा भी समझदार होता
तो तुलसीदास 
नहीं कुछ और हो रहा होता

बिना
कुछ 
लिये दिये
एक 
कालजयी ग्रन्थ
लिख लिखा कर ऐसे ही
बिना
कोई 
अ‍ॅवार्ड लिये
दुनिया से 
थोड़ा विदा हो गया होता ।

चित्र साभार: 
https://www.clipartkey.com/