उलूक टाइम्स: डिब्बे
डिब्बे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
डिब्बे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 30 अक्तूबर 2020

लिखना फिर शुरु कर ‘उलूक’ लिखे पर लम्बाई के हिसाब से भुगतान किये जाने की खबर आ रही है

 

लिखना
और
सुबह सवेरे
समय पर उठना
एक जैसा हो लिया है 

कुछ
समय से
आदतें सारी
यूँ ही
खराब होती जा रही है 

सारा
बेतरतीब
वहीं का वहीं रह गया है 

सपना
आसमान का एक
जमीं पर खुद सो लिया है 

कूड़े के डिब्बे को
रोज खाली करने की
याद
नहीं आ रही है 

सफेद में काला
और
काले में
कुछ सफेद बो लिया है 

सफेद पन्नों की देखिये
कैसी
मौज होती जा रही है

स्याही ने खुद को
कुछ सफेद सा रंग लिया है 
सारी सफेदी
सफेदों के सामने से
सफेद सफेद चिल्ला रही है 

लिखना लिखाना
अँधेरे में खुद ही खो लिया है 
स्याही काली
अपने काले शब्दों को पी जा रही है 

शब्दों को पता नहीं
क्यों इतना नशा हो लिया है 
स्याही
कलम के पेट में
अलग से लड़खड़ा रही है 

लिखना भूल जाना
बहुत अच्छा है
कोई भूल ही गया है 

भरे कूड़े के
डब्बे के अंदर से
घमासान
होने की आवाजें आ रही हैं 

फीते से
कलम के साथ पन्ने
कई सारे
नाप लिया है ‘उलूक’ 

लिखे लिखाई की
प्रति मीटर लम्बाई
के हिसाब से
भुगतान किये जाने की
खबर आ रही है। 

चित्र साभार: https://www.smashingmagazine.com/

गुरुवार, 3 अप्रैल 2014

सवाल सिस्टम और व्यवस्था का जब बेमानी हो जाता है


कैसे बनेगा कुछ नया उस से 
जिसके शब्दों की रेल में 
गिनती के होते हैं 
कुछ ही डब्बे 

और
उसी रेल को लेकर वो 
सफर करता हो हमेशा ही 
एक इंटरसिटी की यात्रा की तरह 

अपने घर से मौहल्ले बाजार होते हुऐ 
शहर की इस गली से उस गली में 
निकलते हुऐ 

वही रोज की गुड मोर्निंग वही मुस्कुराहटें 

वही पैदल चलने वालों को रौंदने की इच्छा करते हुऐ 
सड़क पर दौड़ते दो पहिये चार पहिये 

कुछ कुत्ते कुछ सांड कुछ पुलिस वाले बेचारे 
नेताओं की ओर से मुँह फेरते हुऐ 
बच्चों और लड़कियों को सीटी बजाकर 
उनके वाहनो को खदेड़ने के करते हुऐ इशारे 

मंदिरों के सामने से उनको ढकती 
खड़ी होती सड़क पर पहँच कर 
दुकाने निकालती 
चालीस फीट उँचाई के नियम को 
तोड़ती बिखेरती मीनारें 

और अंत में 
वही रोज का तालाब 
जिसके किनारे से लगा होता है एक बोर्ड 
यहाँ मछली पकड़ना सख्त मना है 

और कोई भी जहाँ मछली पकड़ता हुआ 
कहीं भी नजर नहीं आता है 

मछलियां अपने आप फंसना फंसाना सीखती है 

कोई किसी से कुछ नहीं कहता है 
या कहो कहना ही नहीं चाहता है 
या नहीं कह पाता है 

कुर्सियाँ भी तो हर जगह होती ही हैं
किनारे किनारे 
उन पर कोई भी कभी भी कहीं भी बैठ जाता है 

बस कुछ गोलियांं रखता है अपने पास 
सबको बाँटता चला जाता है 

गोली देने में कोई जात पात 
कोई ईमान धर्म भी नहीं देखा जाता है 
सब कुछ लोकतांंत्रिक तरीके से किया जाता है

अब 
‘उलूक’ का तो 
रोज का यही काम रह जाता है 
रोज शुरु करता है अपनी यात्रा 
रोज जाता है मछलियां देखता है 
और वापिस भी आ जाता है 

रेल के कुछ डब्बों को आगे पीछे करता हुआ 
दूसरे दिन के लिये एक रेल बनाता है 

ऐसे में कोई कैसे उम्मीद करता है 

कुछ नया खुद का बनाया हुआ 
रेल का एक डब्बा ही सही 
कोई क्यों नहीं किसी को दिखाता है । 

चित्र साभार: