उलूक टाइम्स: समझे हुऐ
समझे हुऐ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
समझे हुऐ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 25 मार्च 2014

अब उसे भी क्या समझना जिसे एक बेवकूफ तक समझता है



किसी
के

कुछ 

कहे को

समझने 
के लिये

कहीं जाना 

और
जा कर 

समझने
की 
कोशिश करना 

समझ
में
आ 
गया
कुछ
की 

गलतफहमी
हो 
जाने
को
समझ कर 

समझे
हुऐ पर 

कुछ
कहने
की 
हिम्मत करना


सब के
बस की 

बात
नहीं होती है 

अपनी बात
कहने 
में
ही

बहुत जोर 
लगाना पड़ता है 

कम से कम 
किसी एक
समझने 
वाले
को

कहे हुए
को 
समझने
के लिये 

उसके बाद

कहीं से 
बुलाना
भी
पड़ता है 

कहने
की आदत 
हो जाने
के बाद 

कोई
कहाँ
कहीं 
किसी के लिये 
रुकता है 

उसे
तो बस 
कह
देना होता है 

कोई फर्क
किसी को 
कहीं भी
नहीं
पड़ता है 

कहता रहे
कोई 

ये
तो इसकी 
हमेशा
की
आदत है 

कुछ
भी नहीं 
कर
सकता है 

इसलिये
कुछ 
ना कुछ

कहीं
भी 
जा कर
बक देता है 

इस
तरह के 
लोगों से

हर कोई 
कन्नी
काटता है 

उसके
नजदीक भी 
नहीं
फटकता है 

ये बात
तब
और 
महत्वपूर्ण
हो 
जाती है

जब 
किसी तरह के 
किसी चीज
के 

मूल्याँकन
करने वाले 
दल के
आने का 
पता
चलता है 

जिसे
किसी
चीज के 
बारे में

एक भी
सच 
नहीं
बताना होता है 

जितना
हो सके 
उतना

झूठ का 
अँबार
लगाना होता है 

बहुत कुछ
जो कहीं 
भी
नहीं होता है 

वही
और वही 
बस
बताना
और 
समझाना होता है 

उलूक
 दूर रखना 
होता है

तेरे जैसे 
समझने समझाने 
वालों को
हमेशा 

जब भी
कोई 
पंडाल
कोई मजमा 
तेरे
अपने ही 
घर पर लगता है 

समझ में
आ गया 
किसी को
कुछ अगर 

समझा कर 

कोई

कोई
ए++ 

कोई
बी
कोई
बी++ 


सोचने
समझने
के 
बाद

ऐसे ही 
नहीं
रखता है ।