उलूक टाइम्स: बैसाखी
बैसाखी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बैसाखी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 15 अगस्त 2017

ऊँची उड़ान पर हैं सारे कबूतर सीख कर करना बन्द पंख उड़ते समय


किसी से
उधार 
ली गई बैसाखियों पर
करतब 
दिखाना सीख लेना 

एक दो का नहीं 
पूरी एक सम्मोहित भीड़ का 

काबिले तारीफ ही होता है 

सोच के हाथ पैरों को
आराम देकर 
खेल खेल ही में सही 
बहुत दूर के आसमान 
को छू लेने का प्रयास 

अकेले नहीं
मिलजुल कर एक साथ 

एक मुद्दे 
चाँद तारे उखाड़ कर 
जमीन पर बिछा देने को लेकर 

सोच का बैसाखी लिये
सड़क पर चलना दौड़ना 

नहीं जनाब
उड़ लेने का जुनून 
साफ नजर आता है आज 

बहुत बड़ी बात है 
त्याग देना अपना सब कुछ 
अपनी खुद की सोच को तक 

तरक्की के उन्माँद
की 
खुशी व्यक्त करना 
बहुत जरूरी होता है
 ‘उलूक’ 

त्यौहारों के
उत्सवों को मनाते हुऐ 

अपने पंखों को
बन्द कर 
उड़ते पंछियों को
एक ऊँची उड़ान पर
अग्रसर होते देख कर। 

चित्र साभार: NASA Space Place